सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Heavy rain and hailstorm also occurred in Jyotirmath.

Chamoli News: ज्योतिर्मठ में झमाझम बारिश, ओलावृष्टि भी हुई

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 10 Mar 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain and hailstorm also occurred in Jyotirmath.
ज्योतिर्मठ के औली परसारी में हुई ओलावृ​ष्टि। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

मौसम में ठंडक आई, बारिश होने पर काश्तकारों ने राहत की सांस ली
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ/नंदानगर। चमोली जनपद में मंगलवार को मौसम ने करवट बदली और दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। जनपद के निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं।
विगत कई दिनों से बारिश न होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने से गरमी का एहसास होने लगा था। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। ज्योतिर्मठ क्षेत्र में दोपहर बाद बारिश हुई। औली और परसारी में करीब पंद्रह मिनट तक ओलावृष्टि भी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे। बारिश होने पर काश्तकारों ने राहत की सांस ली। यह बारिश जौ, गेहूं और मटर की फसलों के लिए फायदेमंद होगी। इधर नंदानगर, गोपेश्वर, पीपलकाेटी, पोखरी क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलता रहा मौसम
कर्णप्रयाग। मंगलवार को दिनभर मौसम बदलता रहा। सुबह होते ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे लेकिन दोपहर में धूप खिल गई। अपराह्न तीन बजे के बाद फिर मौसम ने करवट बदली और बादल छा गए। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की ठंडी हवाएं भी चलीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed