सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   JCBs will be deployed to open roads during the rainy season.

Chamoli News: बरसात में सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी होंगी तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 18 May 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
JCBs will be deployed to open roads during the rainy season.
विज्ञापन
देवाल। पीएमजीएसवाई ने बरसात में भूस्खलन से बंद होने वाली सड़कों को तुरंत खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। पिंडर क्षेत्र की सड़कों पर यातायात सुचारु रखने के लिए विभाग जेसीबी तैनात करेगा। देवाल, थराली और नारायणबगड़ ब्लॉक के संवेदनशील मार्गों पर किराये पर जेसीबी तैनात करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इनमें देवाल विकासखंड मुख्यालय, हाटकल्याड़ी, थराली ब्लॉक का केरा मार्ग, नारायणबगड़ मुख्यालय, रैंस और परखाल मार्ग शामिल हैं। पीएमजीएसवाई के ईई प्रमोद गंगाड़ी ने बताया कि ये निविदाएं तीन से चार माह की अवधि के लिए हैं। इसका उद्देश्य बरसात के दौरान चट्टान खिसकने और मलबा आने से बंद होने वाली सड़कों को तत्काल खोलना है। विभाग ने भूस्खलन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed