{"_id":"6a75e2ab7dbd56483d0700e6","slug":"major-roads-in-the-area-closed-connectivity-to-several-villages-affected-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-120145-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: क्षेत्र की प्रमुख सड़कें बंद, कई गांवों का आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: क्षेत्र की प्रमुख सड़कें बंद, कई गांवों का आवागमन प्रभावित
Fri, 07 Aug 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-- -
भारी मलबा आने व पुश्ते टूटने से मार्ग खोलने में लग रहा समय
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। विकासखंड पोखरी के अंतर्गत लोनिवि और पीएमजीएसवाई की कई प्रमुख सड़कें बरसात के चलते बंद हो रखी हैं। इससे कई गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रशासन से बंद सड़कों को जल्द से जल्द खुलवाने की मांग की है।
लोनिवि के अधीन 15 किमी लंबे पोखरी-आली-कांडई सड़क 26 जुलाई को नागधार में पुस्ता ढहने से बाधित हो गई थी। यह सड़क अभी भी बंद पड़ी हुई है। लोनिवि की तीन किमी चांदनीखाल-रडुवा-कांडई-चंद्रशिला सड़क जगह-जगह बाधित हो रखी है। वहीं पीएमजीएसवाई की खन्ना-पैणी-कुजासू सड़क जगह-जगह मलबा आने व पुश्ता ढहने से बंद पड़ी है। इसके अलावा अन्य सड़कें भी विभिन्न जगह पर खस्ताहाल हो गई हैं। कांडई चंद्रशिला के प्रधान भगत सिंह भंडारी, रडुवा की प्रधान मनीषा नेगी, बीडीसी सदस्य चंद्रकला देवी, आली के प्रधान विनोद लाल, विजय सिंह, कुजासू के पूर्व प्रधान शिवराज सिंह राणा, हर्षवर्धन चौहान सहित अन्य ग्रामीणों ने लोनिवि व पीएमजीएसवाई से बंद सड़कों को प्राथमिकता के साथ खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़कें बंद होने से आली, कांडई, सौड़ामगरा, नागधार, मस्ट गांव, रडुवा-कांडई चंद्रशिला, पैणी, कुजासू सहित आस-पास के गांव के लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।