{"_id":"6a75e376dfabf4dc40055c0c","slug":"the-inspire-award-scheme-promotes-scientific-thinking-and-innovation-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-120144-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वैज्ञानिक सोच व नवाचार को बढ़ावा देती है इंस्पायर अवार्ड योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वैज्ञानिक सोच व नवाचार को बढ़ावा देती है इंस्पायर अवार्ड योजना
Fri, 07 Aug 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला में शत प्रतिशत नामांकन कराने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना को लेकर ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। राज्य समन्वयक डॉ. अवनीश उनियाल ने वर्चुअली जुड़ते हुए योजना के तहत शत प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इंस्पायर अवार्ड योजना वैज्ञानिक सोच व नवाचार को बढ़ावा देती है।
ब्लॉक सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जिला समन्वयक गंभीर सिंह असवाल ने बताया कि केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना संचालित होती है। इसका उद्देश्य कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देना है। जिन विद्यार्थियों के आइडिया को चयनित किया जाएगा उन्हें मॉडल बनाने के लिए डीबीटी के माध्यम से 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। खंड शिक्षाधिकारी नेहा भट्ट ने सभी संकुल समन्वयकों को इंस्पायर अवार्ड योजना में शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक समन्वयक संदीप नेगी, सह समन्वयक सुरेंद्र राणा, राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सती, अशासकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, कल्याण सिंह चौधरी सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रही।