सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Model veterinary hospital of the district will open

Chamoli News: नंदप्रयाग में खुलेगा जनपद का मॉडल पशु अस्पताल, ऑपरेशन की मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 17 Feb 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Model veterinary hospital of the district will open
विज्ञापन
खास खबर-
Trending Videos




नंदप्रयाग में खुलेगा जनपद का मॉडल पशु अस्पताल, ऑपरेशन की मिलेगी सुविधा

- अस्पताल की स्थापना पर खर्च होंगे चार करोड़, पहली किस्त के रुप में पशुपालन विभाग को मिले 1 करोड़ 30 लाख रुपये

प्रमोद सेमवाल

गोपेश्वर। चमोली जनपद में पशुओं को उचित देखभाल, सर्जरी, टीकाकरण और आपातकालीन सेवाएं मुहैया कराने के लिए मॉडल पशु अस्पताल स्थापित किया जाएगा। इस अस्पताल का निर्माण नंदप्रयाग में किया जाएगा। लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस अस्पताल के निर्माण के लिए शासन की ओर से पशुपालन विभाग को पहली किस्त के रूप में एक करोड़ 30 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। मॉडल अस्पताल का संचालन 2027 में किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

चमोली जनपद में मौजूदा समय में 145625 गाय, 37922 भैंस, 96861 बकरी और 75417 भेड़ मौजूद हैं। यूं तो जनपद के सभी विकास खंडों में पशु अस्पताल संचालित हो रहे हैं, मगर पशुओं की उन्नत स्वास्थ्य देखभाल के लिए निदान, सर्जरी, टीकाकरण और आपातकालीन सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के लिए मॉडल अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। इस अस्पताल में विशेष चिकित्सा, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और आपातकालीन रिकवरी यूनिट की सुविधा मौजूद होगी। अस्पताल में पशु चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम और मोबाइल वेटनरी यूनिट काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट-

नंदप्रयाग में जनपद का मॉडल पशु अस्पताल संचालित होगा। इसके लिए लगभग चार करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं जिसमें से हमें पहली किस्त एक करोड़ 30 लाख रुपये मिल गए हैं। अस्पताल निर्माण के लिए भूमि सुधार का काम शुरू कर दिया गया है। अस्पताल संचालन का लक्ष्य 2027 रखा गया है। - डॉ. असीम देव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, चमोली

इंसेट-

तलवाड़ी अस्पताल को जल्द मिलेगा अपना भवन

गैरसैंण विकास खंड के पशु अस्पताल तलवाड़ी को जल्द अपना भवन मिल जाएगा। शासन से अस्पताल भवन निर्माण के लिए 99 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। इसके निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रुप में 29 लाख रुपये पशुपालन विभाग को मिल गए हैं। सीवीओ डाॅ. असीम देव ने बताया कि अभी तक तलवाड़ी का पशु अस्पताल किराए के भवन पर संचालित हो रहा है। आगामी वर्ष यहां भी नया भवन बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed