{"_id":"69ac11626e87f449ab00d235","slug":"police-arrested-a-youth-in-connection-with-an-assault-case-chamoli-news-c-47-1-sdrn1002-117488-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मारपीट मामले में पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मारपीट मामले में पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 07 Mar 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के मामले में दो पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गोपेश्वर। मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को किशन सिंह निवासी रडुवा पोखरी ने गोपेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ ध्रुव व अन्य करीब 15-20 युवकों ने कॉलेज गेट के पास मारपीट की और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसी दौरान ध्रुव फर्स्वाण निवासी दुर्मी ने भी किशन पर मारपीट व धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस पर भी मुकदमा दर्ज किया। इसी विवाद के दौरान दूसरे पक्ष ने किशन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए फिर मारपीट कर दी। गोपेश्वर थाना पुलिस ने तुरंत मारपीट करने वाले आरोपी जय सिंह निवासी नैग्वाड़ को गिरफ्तार कर लिया है। गोपेश्वर कोतवाली निरीक्षक नरेश राठौड़ ने बताया कि मामले में शामिल अन्य युवकों की पहचान और तलाश की जा रही है। माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Trending Videos