सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Supply restored in Semi Gwad-Devtoli after two days

Chamoli News: सेमी ग्वाड़-देवतोली में दो दिन बाद बहाल हुई आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 30 Apr 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
Supply restored in Semi Gwad-Devtoli after two days
विज्ञापन
फॉलोअप
Trending Videos





घटगाड़ गदेरे की लाइन से जोड़ी गई लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। तहसील जिलासू के अंतर्गत देवतोली और सेमी ग्वाड़ में दो दिन बाद पेयजल आपूर्ति बहाल हुई तो ग्रामीणों ने चैन की सांस ली। जल संस्थान ने घटगाड़ गदेरे से आने वाली पेयजल लाइन को सेमी ग्वाड़ पेयजल लाइन से जोड़ा जिससे पेयजल आपूर्ति बहाल हुई।
बीते मंगलवार से सेमी ग्वाड़ और देवतोली क्षेत्र के कई घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही थी। जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार गलनाऊं गदेरे में स्थित स्रोत का पानी बहुत कम हो गया था। देवतोली में सिंचाई विभाग के पास स्थित टैंक में कालेश्वर पंपिंग से पानी की सप्लाई की जा रही है लेकिन गलनाऊं पेयजल लाइन में पानी कम होने से सेमी ग्वाड़ के ऊपर स्थित टैंक में पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इस कारण यहां पानी की समस्या बनी हुई थी। अब जल संस्थान ने घटगाड़ गदेरे की पेयजल लाइन को सेमी ग्वाड़ वाली पेयजल लाइन से जोड़ दिया है। अब दोनों गांवों में पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता दिनेश पुरोहित का कहना है कि फिलहाल दोनों इलाकों के लिए घटगाड़ गदेरे की लाइन से जोड़ा गया है। जब तक स्रोत पर पानी रहेगा तब तक पेयजल आपूर्ति इसी लाइन से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed