सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Traffic jam on the highway due to incomplete hill cutting.

Chamoli News: अधूरी हिल कटिंग से हाईवे पर लगा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 18 Jun 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam on the highway due to incomplete hill cutting.
चमोली बाजार में लगा वाहनों का जाम। चाड़े के पास अधूरी हिल कटिंग से लग रहा जाम। संवाद
विज्ञापन
फोटो

गोपेश्वर। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर कई स्थानों पर हिल कटिंग का कार्य अधूरा होने से वाहनों का जाम लग रहा है। चमोली चाड़ा, बिरही चाड़ा, भनेरपाणी, गडोरा चाड़ा, मैठाणा, पुरसाड़ी, पर्थाडीप गौचर और नंदप्रयाग चट्टान क्षेत्र में सड़क पर्याप्त चौड़ी नहीं हो पाई है जिससे वाहनों का दबाव बढ़ते ही यातायात प्रभावित हो रहा है। हालांकि चमोली चाड़ा क्षेत्र में जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों के अनुसार इन सभी स्थानों पर हिल कटिंग और सड़क चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed