फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uproar at Tharali BDC meeting

Chamoli News: थराली बीडीसी बैठक में हंगामा

Tue, 28 Jul 2026 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 28 Jul 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Uproar at Tharali BDC meeting
बजट के समान वितरण की मांग पर सदस्य हुए लामबंद
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस समर्थित सदस्य हुए आमने सामने, प्रमुख की सफाई पर भी नहीं माने, बैठक स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को हुई बीडीसी बैठक क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हंगामे के कारण स्थगित करनी पड़ी। सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत निधि से आने वाले बजट के समान वितरण की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कई गांवों को कोई बजट नहीं मिला है। प्रमुख ने भी उन्हें शांत करने की कोशिश लेकिन वह नहीं माने।

मंगलवार को बैठक शुरू होते ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बजट के असमान वितरण पर आपत्ति जताई। भाजपा के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कांग्रेस पर अधिक बजट आवंटन का आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेसी सदस्यों ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सदस्य सरकार से सीधे योजनाएं ला रहे हैं। ऐसे में उन्हें कम बजट से क्या लेना-देना। ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित ने स्पष्ट किया कि बजट किसी गांव विशेष के लिए नहीं बल्कि ब्लॉक को आवंटित होता है। बजट का आवंटन प्रस्तावित योजनाओं के आधार पर होता है और अब कार्य निविदा प्रक्रिया से होते हैं। हालांकि सदस्य उनकी बात से सहमत नहीं हुए और नारेबाजी करते रहे। इस कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी। इस दौरान परियोजना निदेशक आनंद भाकुनी, डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी नितिन धानिया, जिपंस कलावती देवी, हरीश सोनियाल, ज्येष्ठ उपप्रमुख राजेश चौहान, कनिष्ठ उपप्रमुख नवनीत सिंह रावत, एडीओ पंचायत गंगा सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed