फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Registration for first-year undergraduate admission has begun.

Chamoli News: स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Tue, 28 Jul 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 28 Jul 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Registration for first-year undergraduate admission has begun.
देवाल। महाविद्यालय में ऑनलाइन एडमिशन की तिथि बढ़ाई गई। इच्छुक छात्र-छात्राएं दो अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। दिवंगत शेर सिंह दानू राजकीय महाविद्यालय में दो अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। विद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दर्शन मेहरा ने बताया कि बीए व बीएससी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि दो अगस्त तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बीए में 120 व बीएससी में 60 सीट स्वीकृत है। अभी तक बीए में 62 व बीएससी में चार एडमिशन हुए हैं। रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुल गया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं सीएससी सेंटर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन


कुशरानी में विधिक साक्षरता शिविर लगा
गैरसैंण। मंगलवार को न्याय पंचायत कुशरानी के रामलीला मैदान में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महिला सशक्तीकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोपेश्वर के तत्वावधान में हुआ। शिविर में महिला हेल्पलाइन 181 सखी वन स्टाफ सेंटर ने महिलाओं को जानकारी दी। उन्हें विभिन्न टोल फ्री नंबरों और महिला सशक्तीकरण बाल विकास की योजनाओं से अवगत कराया गया। इस दौरान महिला मंगल दलों ने मैदान में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। शिविर में कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें पूर्व जिपंस अवतार सिंह पुंडीर और खनसर विकास समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट शामिल थे। राज्य आंदोलनकारी हरिकृष्ण भट्ट और अधिकार मित्र पूजा देवी भी उपस्थित थीं। प्रधान शकुंतला देवी नैल सहित महिला मंगल दलों की अध्यक्ष और सदस्य भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन


सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम मेंं 15 शिकायतें दर्ज
नंदासैंण। विकासखंड गैरसैंण की ग्राम पंचायत जखेट में मंगलवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों की 15 शिकायतों में से सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष आठ शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया। लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक पंचायत अधिकारी रघुवीर लाल ने की। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी सूरज नेगी और ग्राम प्रधान बच्चन भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा में सहयोग के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन
नारायणबगड़। मृत्युंजय महादेव देवधूरा मंदिर समिति ने आगामी 2 अगस्त से 3 अगस्त तक होने वाली कांवड़ यात्रा के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी से सहयोग का आग्रह किया है। मंगलवार को समिति पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी गौरव कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष बृजमोहन बुटोला ने बताया कि 33 ग्राम पंचायतों के सहयोग से हर वर्ष दो दिवसीय कांवड़ यात्रा होती है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। लगभग 37 किलोमीटर की इस यात्रा में सिमली, नौली, बगोली और नलगांव अल्पविश्राम के पड़ाव हैं। समिति ने यात्रा मार्ग और पड़ावों पर सुरक्षा, जल, विद्युत, स्वास्थ्य तथा स्थानीय प्रशासन से सहयोग मांगा। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने समिति को अपेक्षित सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह, सचिव जयपाल सिंह बुटोला और कोषाध्यक्ष अव्वल सिंह नेगी भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed