सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A grand Rath Yatra of Goddess Bhagwati was held in Khateda.

Champawat News: खतेड़ा में निकली मां भगवती की भव्य रथ यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 02 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
A grand Rath Yatra of Goddess Bhagwati was held in Khateda.
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खतेड़ा गांव के सतचूली महोत्सव का मां भगवती की रथ यात्रा के साथ समापन हो गया है। विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को सुबह खतेड़ा गांव के मुख्य पुजारी दयानंद चिलकोटी ने पूजा संपन्न कराई। दोपहर बाद खतेड़ा देवस्थली से मां भगवती की रथ यात्रा सतचूली मंदिर की ओर रवाना हुई। रथ में सवार मां भगवती के देव डांगर दलीप सिंह, मां कालिका के डांगर चंद्रकांत चिलकोटी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने मंगल गीतों का गायन किया। बाद में श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिक्रमा की। मंदिर में मल्ला व तल्ला खतेड़ा, कनेड़ी, काफली, नसखोला, कोट, बसान, सक्टा गांव, नाकोट, गंगनौला, किमतोली, ढोरजा, लोहाघाट, चौमेल आदि गांवों से लोग पहुंचे।
इस मौके पर महोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक सुधाकर जोशी, अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोहरा, नारायण सिंह रावत, खड़क सिंह बोहरा, भुवन चिलकोटी, हयात सिंह, हरीश सिंह, विपिन डांगी, रमेश सिंह, नाथ सिंह, अर्जुन सिंह, पंकज चिलकोटी, मनोज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed