सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Six roadways buses ran on the Thuligad route for the devotees.

Champawat News: छह रोडवेज बस श्रद्धालुओं के लिए ठूलीगाड़ रूट में दौड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 07 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Six roadways buses ran on the Thuligad route for the devotees.
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर भारत के मां पूर्णागिरि मेले में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज बसों का संचालन जारी है। सोमवार को रोडवेज स्टेशन से ठूलीगाड़ तक बसों का संचालन किया गया। ठूलीगाड़ से बरेली के लिए दो सीधी बसें भी चलाई गईं। चैत्र नवरात्र के दौरान प्रतिदिन 20 बसों का संचालन हुआ था जो ठूलीगाड़ से सीधे बरेली और पीलीभीत तक जाती थीं। रोडवेज काउंटर में तैनात रामसूरत यादव ने बताया कि सोमवार को सुबह 5:40 बजे पहली बस रवाना हुई। इसके बाद 9:40 बजे दूसरी बस निकली और शाम तक चार अन्य बसों का संचालन हुआ। ठूलीगाड़ तक प्रति यात्री किराया 35 रुपये है। टैक्सी स्टैंड से निजी बसें और टैक्सियां भी संचालित हो रही हैं।
Trending Videos

-----------
धारचूला के लिए दौड़ी 20 बसें
टनकपुर। पंचशूल ब्रिगेड की कुमाऊं हिल पोर्टर कंपनी में 600 अस्थायी पोर्टरों की भर्ती के लिए देश भर से युवा पहुंच रहे हैं। भर्ती सोमवार से शुक्रवार तक चलेगी। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों से युवा अपनी किस्मत आजमाने आए हैं। भर्ती होने वाले युवाओं को 179 दिनों के लिए रखा जाएगा। रोडवेज ने युवाओं के लिए 20 बसें संचालित कीं, जिनमें सोमवार को 20 और रविवार को 12 बसें शामिल थीं। बुलंदशहर के महेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को बारिश के कारण उनकी दौड़ नहीं हो सकी। उन्हें मौसम साफ होने पर दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed