{"_id":"69d4e4a7e12f8adf2d009b68","slug":"video-anganwadi-workers-stage-protest-in-champawat-for-three-point-demands-including-increase-in-honorarium-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंपावत में मानदेय में बढ़ोत्तरी करने समेत तीन सूत्री मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में मानदेय में बढ़ोत्तरी करने समेत तीन सूत्री मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का धरना प्रदर्शन
गायत्री जोशी
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:34 PM IST
चंपावत में मानदेय में वृद्धि करने समेत तीन सूत्री मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन ने मंगलवार को नगर के भैरवा पार्किंग के पास धरना दिया। उन्होंने आगनबाड़ी कार्यकर्ती सेविका मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार से मानदेय में वृद्धि करने की मांग की। संगठन के जिला अध्यक्ष मीना बोहरा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना किसी अर्हता पूरी किए सेवानिवृत्ति होने पर दस लाख देने का शासनादेश जारी होने का प्रस्ताव पारित करने की मांग की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमैट्रिक मशीन से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। कहा कि सुपरवाइजर पदों में हुई भर्ती में भी चंपावत जिले के कार्यकर्ताओं को मौका नहीं दिया गया। वहीं चंपावत ब्लॉक की संगठन की दीपा पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान बबीता फुलारा, माना जोशी, दीपा देवी, माया देवी, लक्ष्मी जोशी आदि कार्यकर्ती और सेविकाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।