{"_id":"69bc3a4ae9f92ea4630c74fe","slug":"amid-claims-of-development-a-palanquin-becomes-an-ambulance-for-the-sick-champawat-news-c-229-1-shld1026-136930-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: विकास के दावों के बीच घुटती सांसें, बीमार के लिए डोली बनी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: विकास के दावों के बीच घुटती सांसें, बीमार के लिए डोली बनी एंबुलेंस
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 26 वर्ष और देश की आजादी के 78 साल बाद भी विकासखंड पाटी का आंबेडकर ग्राम पंचायत धरसों आधुनिक युग की बुनियादी सुविधा सड़क के लिए तरस रहा है। बुधवार को इस गांव की बदहाली की एक और दर्दनाक तस्वीर सामने आई जब एक बीमार बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने के लिए डोली ही एकमात्र सहारा बनी।
बुधवार को गांव के 75 वर्षीय कृष्णा अचानक तेज बुखार की चपेट में आ गए। उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि वह चलने में असमर्थ हो गए। बृहस्पतिवार को परिजनों ने अस्पताल ले जाने के लिए ग्रामीणों को सूचना दी और डोली का इंतजाम किया। इसके बाद ग्रामीणों ने डोली तैयार की और बुजुर्ग मरीज को करीब आठ किलोमीटर पथरीले व ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर जूझते हुए रीठा बिनवाल गांव के पास मुख्य सड़क तक पहुचाया। वहां से परिजन मरीज को 108 एंबुलेंस की मदद से पीएचसी चौड़ा मेहता ले गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।
कोट
बुखार की शिकायत पर बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे परिजन मरीज को अस्पताल लाए। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। आवश्यकता के अनुसार दवाइयां देकर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। - डॉ. हिमांशु शरन, चिकित्साधिकारी, चौड़ा मेहता
Trending Videos