सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Assistant teacher Naveen Chandra will be honored with the State Teacher Award

Champawat News: राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे सहायक अध्यापक नवीन चंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 02 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher Naveen Chandra will be honored with the State Teacher Award
विज्ञापन
चंपावत। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सों के सहायक अध्यापक नवीन चंद्र पंत को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पांच सितंबर को उन्हें यह सम्मान देहरादून में दिया जाएगा।
Trending Videos

20 वर्षों से शिक्षक के रूप में कार्यरत नवीन ने अपने शिक्षण कार्य के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सराहनीय प्रयास किया है। उनके गणित पढ़ाने की शैली सरल और प्रभावशाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष शीतावकाश में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त गणित की कक्षाओं का संचालन करने से विद्यालय के बोर्ड परीक्षा परिणाम में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और दो विद्यार्थियों ने राज्य मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। एक विद्यार्थी ने गणित में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त शिक्षक ने विभिन्न कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया और रेड रिबन क्लब क्विज प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने प्रदेश स्तर पर तृतीय, विद्यार्थियों ने इंस्पायर अवार्ड मानक और राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग किया है।
उनकी समर्पण को देखते हुए इन्हें वर्ष 2016 से ब्लॉक विज्ञान समन्वयक चंपावत, 2022 से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला समन्वयक, वर्ष 2025 से जिला विज्ञान समन्वयक का दायित्व प्रदान किया गया है। उन्हें छात्रों में विज्ञान की सोच विकसित करने में योगदान के लिए यूसर्क उत्तराखंड ने उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है। वह रेडक्राॅस के आजीवन सदस्य हैं और कोरोना काल में जूनियर रेडक्राॅस की गतिविधियों के लिए राज्यपाल उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। उनकी उपलब्धि पर शिक्षा जगत में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed