{"_id":"6a29a099adbc353d520bb5d5","slug":"departmental-inquiry-initiated-into-engine-derailment-during-shunting-champawat-news-c-229-1-shld1007-140264-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शंटिंग के दौरान इंजन के पहिये उतरने की विभागीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शंटिंग के दौरान इंजन के पहिये उतरने की विभागीय जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे स्टेशन में मंगलवार की देर रात शंटिंग के दौरान ट्रेन के इंजन के पहिये अचानक पटरी से उतर गए। रूटीन शंटिंग के दौरान पहिये उतरने से ट्रेनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा। रेलवे की ओर से विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
टनकपुर रेलवे स्टेशन में मंगलवार रात करीब नौ बजे ट्रेन के इंजन की रूटीन शंटिंग की जा रही थी। इंजनों को शंटिंग कर एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों से रूटीन में जोड़ा जाता है। इस बीच स्टेशन से कुछ दूरी पर निर्धारित शंटिग क्षेत्र में इंजन के कुछ पहिए अचानक लाइन से उतर गए। इज्जतनगर मंडल के रेलवे पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि विभागीय जांच की जा रही है। इससे न कोई नुकसान हुआ और न ट्रेनों की आवाजाही रुकी। संवाद