सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSB 55th Battalion wins Inter-Battalion Cricket Competition.

Champawat News: एसएसबी 55वीं वाहिनी ने जीती अंतर वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 10 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
SSB 55th Battalion wins Inter-Battalion Cricket Competition.
चंपावत एसएसबी पंचम वाहिनी मुख्यालय में अंतर वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता पिथौरागढ़ एसएस
विज्ञापन
चंपावत। पंचम वाहिनी एसएसबी मुख्यालय के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता एसएसबी 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ की टीम बन गई है। फाइनल में पिथौरागढ़ एसएसबी ने पंचम वाहिनी से 44 से मैच जीत लिया।


बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एसएसबी पंचम वाहिनी चंपावत और एसएसबी 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ ने 15 ओवर में 166 रन बनाए। निरीक्षक रोहित कुमार कटारिया ने अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचम वाहिनी चंपावत की टीम 121 रन ही बना सकी। एसएसबी पिथौरागढ़ ने 44 रन से जीता। एसएसबी पंचम वाहिनी चंपावत के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक क्षमता के साथ-साथ भाईचारा, टीम भावना और अनुशासन भी विकसित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्रक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान पर कमांडेंट विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट करन चौहान, करन चौहान, सुदेश कुमार, नवनीत कुमार यादव, अजय कुमार, नवीन कुमार, सहायक कमांडेंट संचार दुर्गेश कुमार, अधिशासी अभियंता सीपीडब्लूडी आशीष कुमार पांडेय, कनिष्ठ अभियंता संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed