सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Initiative... Serving alcohol at a wedding ceremony will attract a fine.

Champawat News: पहल... शादी समारोह में शराब परोसी तो लगेगा जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 05 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Initiative... Serving alcohol at a wedding ceremony will attract a fine.
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के राईकोट कुंवर गांव में शादी, विवाह आदि अवसरों पर कॉकटेल पार्टी के नाम पर शराब नहीं परोसी जाएगी। शराब परोसने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। यह निर्णय ग्रामीणों ने गांव के विकास के लिए एकमत होकर लिया।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को राईकोट कुंवर में प्रधान सरोज कुंवर की अध्यक्षता में गांव के होली प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। गिरीश कुंवर के संचालन में लोगों ने गांव को नशे से दूर रखने का निर्णय लिया। तय किया गया कि गांव में होने वाले शादी-विवाह आदि कार्यों के दौरान गांव में कोई भी व्यक्ति शराब का ओपन बार नहीं लगाएगा। यदि कोई व्यक्ति खुले स्थानों पर शराब का सेवन करता है तो उस पर 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगेगा। गांव के अंदर जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। शादी-विवाह, जनेऊ, नामकरण आदि कार्यों में सार्वजनिक बर्तन ले जाने पर 1100 रुपये देने होंगे जो गांव के विकास कार्यों में खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी विवाह, नामकरण आदि कार्यों में कोई भी व्यक्ति घर खाना नहीं ले जाएगा जिसे निमंत्रण होगा वह आयोजन स्थल पर ही भोजन करेगा।
बैठक में बीडीसी सदस्य उमा देवी, अंकित कुवंर, प्रदीप सिंह कुंवर, महिराज सिंह कुंवर, उमेद सिंह कुंवर, महेंद्र सिंह कुंवर, जगदीश सिंह कुंवर, लक्ष्मण सिंह कुंवर, अर्जुन सिंह कुंवर, प्रकाश सिंह कुवर, विजय कुंवर, रवी कुंवर, राजू कुंवर, जीवन सिंह, निर्मल सिंह, मुकेश सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed