सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat bypass work begins, four km road cutting completed

Champawat News: चंपावत बाईपास का काम शुरू, चार किमी सड़क कटिंग पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 29 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Champawat bypass work begins, four km road cutting completed
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत बाईपास के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था एनएच खंड ने करीब चार किमी की सड़क कटिंग भी कर ली है। बाईपास बनने के बाद नगर में यातायात का दबाव कम रहेगा। लोहाघाट और पिथौरागढ़ से आने-जाने वाले वाहन बाहर से ही निकल जाएंगे।
Trending Videos

9.87 किमी चंपावत बाईपास निर्माण का काम शुरू हो गया है। अब तक 50 फीसदी से अधिक काम हो गया है। बाईपास टनकपुर सड़क के पास मुड़ियानी से शुरू होकर चौकुनीबोरा, चौकुनी पांडे, कफलांग, शक्तिपुरबुंगा, दूधपोखरा, नगरगांव होते हुए तिलौन तक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाईपास निर्माण में सात पुल और 69 पुलिया (कल्वर्ट) का निर्माण किया जाना है। नाप भूमि के मालिकों को करीब 44 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
एनएच खंड के ईई दीपक जोशी ने बताया कि बाईपास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। चार किमी सड़क कटिंग की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बाईपास निर्माण में 8.94 हेक्टेयर वन और 14 हेक्टेयर नाप भूमि शामिल है। बाईपास बनने के बाद चंपावत नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा और अनावश्यक रूप से वाहन नहीं गुजरेंगे।
ईई ने बताया कि कई बार नगर में तीन से चार किमी लंबा जाम लग जाता है। पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच के चौड़ीकरण के बाद अधिकांश वाहन चालक हल्द्वानी भी इसी रास्ते जाते हैं। ऐसे में जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। बाईपास बनने के बाद लोहाघाट और पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन बाहर से गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed