सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More than 1.41 lakh Ayushman cards were made in the district.

Champawat News: जनपद में 1.41 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बने

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 29 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
More than 1.41 lakh Ayushman cards were made in the district.
विज्ञापन
चंपावत। जिले में लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा होने में समय है। वर्तमान में जिले में 10 मार्च तक 1.41 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बन गए हैं जबकि ढाई लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। इसके अलावा 11950 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं।
Trending Videos

सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि 65 फीसदी से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का काम पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 2.59 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है। अभी तक 1.41 लाख लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल चंपावत, उप जिला अस्पताल टनकपुर, लोहाघाट में ही आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जल्द ही जिले की सभी पीएचसी में भी आयुष्मान कार्ड बनाने का काम किया जाएगा जिसके लिए शासन से दिशा निर्देश मिलने का इंतजार है।
सीएमओ डॉ. देवेश ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से हर राशन कार्डधारक परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। यह सुविधा 27 प्रमुख बीमारियों के लिए सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध है। इसके लिए आधार और राशन कार्ड के साथ ई-केवाईसी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed