फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two people died after their car fell into a ditch near Sirtoli lohaghat

Uttarakhand Road Accident: सिरतोली के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

Thu, 20 Aug 2026 07:03 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: Heera Updated Thu, 20 Aug 2026 07:03 PM IST
सार

चंपावत जिले के लोहाघाट विकास खंड के पाटी क्षेत्र में कानाकोट सिरतोली के पास एक कार दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
Two people died after their car fell into a ditch near Sirtoli lohaghat
accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

चंपावत जिले के लोहाघाट विकास खंड पाटी के कानाकोट सिरतोली के पास कार दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को 2:40 बजे कानाकोट से लोहाघाट आ रही एक कार सिरतोली के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कमल सिंह (58) पुत्र रघुवर सिंह निवासी कानाकोट और बबलू चौधरी (38) पुत्र गंगा चौधरी निवासी पश्चिमी चंपारन गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रही अद्वैत आश्रम मायावती अस्पताल की एंबुलेंस से घायलों को उप जिला अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा ने बताया कमल सिंह लोहियाहेड पावर में एसएसओ के पद पर तैनात थे। मृतक कमल का कानाकोट में मकान का काम चल रहा था भवन निर्माण का सामान खत्म हुआ तो मिस्त्री बबलू और कमल सामान लेने लोहाघाट आ रहे थे। ग्रामीण ने बताया वाहन को पास देने में कार अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उप जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमल की चार बेटियां और एक बेटा
हादसे में दिवंगत कमल की चार बेटी और एक बेटा है। उनकी पत्नी ममता देवी देवीधुरा में शिक्षिका है। घटना के बाद परिजन अपनी सुधबुध खोए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, एसडीएम नीतू डांगर, पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, गोविंद सिंह बोहरा, अशोक माहरा, थानाध्यक्ष अशोक कुमार, रमेश चंद्र जोशी, गिरजेश बोहरा, कुलदीप भट्ट अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed