{"_id":"69ceab6123a1ef26df0181cb","slug":"x-ray-facility-will-start-soon-in-phc-chaura-mehta-champawat-news-c-229-1-cpt1009-137476-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पीएचसी चौड़ामेहता में जल्द शुरू होगी एक्सरे सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पीएचसी चौड़ामेहता में जल्द शुरू होगी एक्सरे सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पाटी ब्लॉक के पीएचसी चौड़ामेहता में जल्द ही एक्सरे सुविधा शुरू होगी। सीमांत क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को राहत मिलेगी। क्षेत्रवासी लंबे समय से अस्पताल में एक्सरे मशीन लगाने की मांग कर रहे थे।
सीमांत क्षेत्र के मरीजों को एक्सरे जांच के लिए लोहाघाट, चंपावत, टनकपुर और हल्द्वानी तक जाना पड़ता था। इससे न केवल समय की बर्बादी होती थी बल्कि ग्रामीणों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ता था।
सीएमओ डॉ. देवेश चौहान का कहना है कि पीएचसी चौड़ामेहता में एक्सरे मशीन की स्थापना की प्रक्रिया तेज हो गई है और जल्द ही इसका संचालन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तकनीशियन की नियुक्ति होते ही लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके बाद पाटी ब्लॉक के साथ ही नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के सीमांत क्षेत्रों के ग्रामीण भी इसका लाभ उठा सकेंगे।
Trending Videos