{"_id":"6a762f712f64681ea403716b","slug":"4438-million-shiva-devotees-collected-ganga-water-haridwar-news-c-5-1-drn1046-1037159-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नौवें दिन 44.38 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नौवें दिन 44.38 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मेले के अंतिम दौर में धर्मनगरी में शिवभक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। डाक कांवड़ शुरू होने के साथ ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौटने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या में तेजी आई है। शुक्रवार को शाम छह बजे तक 44 लाख 38 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, कांवड़ मेला शुरू होने से लेकर शुक्रवार शाम छह बजे तक कुल दो करोड़ 64 लाख आठ हजार शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। बड़ी संख्या में कांवड़ियों के रवाना होने के कारण शहर से लेकर हाईवे तक लगातार चहल-पहल बनी हुई है।
डाक कांवड़ के चलते बड़ी संख्या में शिवभक्त तेज गति से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिस-प्रशासन की ओर से कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही और यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ ही यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।