सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   50 landlords fined Rs 5 lakh for not getting verification done

Haridwar News: सत्यापन न कराने पर 50 मकान मालिकों पर पांच लाख का जुर्माना

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
50 landlords fined Rs 5 lakh for not getting verification done
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के महादेवपुरम और रावली महदूद में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस की टीमों ने घर-घर जाकर किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान 407 लोगों का सत्यापन किया गया, जबकि किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 50 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लाख रुपये का चालान किया गया। कई स्थानों पर ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पुलिस ने अभियान चलाकर बाहरी राज्यों से आकर रहने वाले लोगों का विस्तृत डाटा तैयार करना शुरू किया है। अभियान के दौरान पुलिस ने 407 लोगों की व्यक्तिगत जानकारी जुटाई। इनमें उनका मूल निवास, कार्यस्थल, व्यवसाय और परिवार के सदस्यों की जानकारी के साथ वर्तमान फोटो भी एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान करीब 20 ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया गया जो मौके पर अपने वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके और न ही अपने बारे में संतोषजनक जानकारी दे पाए। क्षेत्र में रहने वाले लोगों को किरायेदारों का सत्यापन कराने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। सोशल मीडिया, लाउडस्पीकर और अन्य माध्यमों से भी लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों और कर्मचारियों का सत्यापन अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed