सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A 15-foot-long python was spotted on the BHEL road

Haridwar News: भेल मार्ग पर दिखा 15 फीट लंबा अजगर

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
A 15-foot-long python was spotted on the BHEL road
विज्ञापन
भेल मार्ग पर दिखा 15 फीट लंबा अजगर
Trending Videos

सिडकुल। भेल सेक्टर 5 के बीच सड़क किनारे एक विशालकाय अजगर दिखने से इलाके में हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। गनीमत रही कि किसी अप्रिय घटना से पहले ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। जानकारी के अनुसार, भेल सेक्टर 5 के पास सड़क किनारे लोगों की नजर अजगर पर पड़ी। आबादी वाले क्षेत्र के नजदीक इतना बड़ा अजगर देखकर राहगीर सहम गए और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम में शामिल स्नेक मैन तालिब ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर पर काबू पाया। अजगर को बेहद सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर बोरे में बंद किया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। तालिब ने बताया कि अजगर की लंबाई लगभग 15 फीट थी और वह पूरी तरह स्वस्थ था। उसे आबादी क्षेत्र से दूर घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed