{"_id":"6a0db7d9491e984af80ec2b6","slug":"amar-ujala-to-honor-meritorious-students-on-may-30-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-149029-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 30 मई को अमर उजाला करेगा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 30 मई को अमर उजाला करेगा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 20 May 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- विजडम ग्लोबल स्कूल में होगा अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम
- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
- समस्त बोर्ड के 70 प्रतिशत से अंक के ऊपर होंगे पात्र
हरिद्वार। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन 30 मई को विजडम ग्लोबल स्कूल में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तराखंड बोर्ड के 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं पात्र होंगे। चयनित विद्यार्थियों को अतिथियों की ओर से मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। पीडब्ल्यू विद्यापीठम् बिजनेस हेड हिमांशु सिंह ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया क्यूआर कोड के माध्यम से की जाएगी, जिसे मोबाइल से स्कैन कर आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। पंजीकरण 21 मई से शुरू हो गया है और अंतिम तिथि 27 मई निर्धारित की गई है। कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7617706222 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा अभिभावक और छात्र विकास कॉलोनी स्थित अमर उजाला कार्यालय हरिद्वार में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Trending Videos