सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Pickleball League Season 3: Anubhav Malik becomes the most expensive player, 8 teams will participate in the league

पिकल बॉल लीग सीजन-3: अनुभव मलिक बने सबसे महंगे खिलाड़ी, लीग में 8 टीमें लेंगी हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 20 May 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Pickleball League Season 3: Anubhav Malik becomes the most expensive player, 8 teams will participate in the league
विज्ञापन
- लीग मैच के लिए अनुभव मलिक की लगी तीन लाख रुपये की बोली
Trending Videos

हरिद्वार पिकल बॉल लीग सीजन-3 की 30 मई से शुरुआत, खिलाड़ियों की हुई नीलामी
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। हरिद्वार पिकल बॉल लीग (एचपीबीएल) सीजन-3 की शुरुआत 30 मई से जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में होगी। लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की गई। इसमें हरिद्वार के अनुभव मलिक को रिकॉर्ड 3 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली पर खरीदा गया जिससे वे इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। अनुभव मलिक को ट्रिशूल टाइटन्स टीम में शामिल किया गया। महिला ओपन वर्ग में सृष्टि को डिवाइन धुरंधर ने 2.50 लाख रुपये में खरीदा। पुरुष 45 प्लस वर्ग में गौरव सोनी को डिवाइन धुरंधर ने 1.45 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। इस नीलामी में हरिद्वार, देहरादून और नोएडा सहित विभिन्न शहरों के खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। लीग में कुल आठ टीमें भाग लेंगी। हरिद्वार पिकल बॉल क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने कहा कि यह लीग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करेगी। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के जरिए राज्य से नेशनल टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों से 30 मई से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed