सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A case has been filed on a court order in a dispute over construction materials

Haridwar News: निर्माण सामग्री विवाद में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 22 Apr 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
A case has been filed on a court order in a dispute over construction materials
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला
Trending Videos

हरिद्वार। कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव में निर्माण सामग्री को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बहादराबाद क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी दादी की जमीन पर रखी ईंट-बजरी दो फरवरी को गायब मिली, जिसे गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर अपने उपयोग में ले लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पत्नी व चचेरी बहन के साथ मारपीट की। आरोप है कि एक आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की, जबकि अन्य ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान महिला की सोने की चेन भी छीन ली गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed