सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A fugitive with a reward of five thousand rupees arrested in connection with the theft of silver sheets

Haridwar News: सिल्वर शीट चोरी में फरार पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 01 Apr 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
A fugitive with a reward of five thousand rupees arrested in connection with the theft of silver sheets
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
Trending Videos

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सिल्वर सीट चोरी के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आकाश उर्फ रॉबिन निवासी अकबरपुर गढ़ी थाना देवबंद जिला सहारनपुर यूपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 को पजहानी भगवत की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप था कि रात करीब 12 बजे कंपनी की खिड़की तोड़कर करीब चार लाख पीस सिल्वर शीट चोरी कर ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए चिह्नित कर आरोपी नितिन और आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन जमानत पर छूटने के बाद आकाश फरार हो गया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी लेकिन वह बार-बार बच निकलता रहा। एसएसपी की ओर से आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वहीं, न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी आकाश उर्फ रॉबिन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed