{"_id":"69f33a574a89df726107b3b0","slug":"a-report-has-been-filed-for-hitting-and-injuring-a-young-man-who-went-for-a-walk-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148176-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: टहलने निकले युवक को टक्कर मारकर घायल करने में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: टहलने निकले युवक को टक्कर मारकर घायल करने में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में टहलने निकले युवक को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवक का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आशीष शर्मा निवासी दादूबाग कनखल ने तहरीर में बताया कि उनका पुत्र श्लोक शर्मा 26 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे भोजन करने के बाद घर के पास टहलने निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक भारी बाइक ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में श्लोक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर में कई स्थानों पर फ्रैक्चर हो गए। पहले स्थानीय स्तर पर उपचार कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपी बाइक चालक की पहचान की जा रही है।
Trending Videos