{"_id":"6996f2feeb86a967f40a51fa","slug":"a-young-man-going-to-meet-his-wife-was-beaten-on-the-way-two-named-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145153-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पत्नी से मिलने जा रहे युवक को रास्ते में पीटा, दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पत्नी से मिलने जा रहे युवक को रास्ते में पीटा, दो नामजद
विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में पत्नी से मिलने जा रहे एक युवक को रास्ते में रोककर मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, पूर्वी दिल्ली निवासी शनि पुत्र गणेशचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 17 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने पिता के साथ हरिद्वार आया था। वाल्मीकि बस्ती स्थित भारत टेलर की दुकान के सामने रास्ते में उसका साला सोनू मिला, जिसने घर चलकर मिलने की बात कही। इसके बाद वह अपने पिता के साथ पत्नी मेघा से मिलने जा रहा था।
आरोप है कि रास्ते में उसके पिता बहू से मिलने के लिए आगे चले गए और वह अकेले आगे बढ़ रहा था। तभी पीछे से संजय बिष्ट और अभी बिष्ट ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसकी दाहिनी आंख और माथे पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि किसी तरह वह आरोपियों से छूटकर निकल पाए। जाते-जाते दोनों ने उन्हें दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos