सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A young man was duped of Rs 90,000 in the name of a marriage bureau.

Haridwar News: मैरिज ब्यूरो के नाम पर युवक से 90 हजार की ठगी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
A young man was duped of Rs 90,000 in the name of a marriage bureau.
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र निवासी एक युवक से शादी कराने के नाम पर फर्जी मैरिज ब्यूरो ने करीब 90 हजार की ठगी कर दी। पीड़ित ने एसएसपी शिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

विनोद कुमार निवासी ज्वालापुर ने शिकायत में बताया कि भारतीय रिश्ते और परफैक्ट रिश्ता सेंटर नाम की एजेंसियों ने शादी तय कराने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में रुपये ऐंठ लिए। आरोप लगाया कि पहले 30 हजार रुपये बैंक खाते में जमा कराए गए, जबकि शेष रकम गूगल पे के माध्यम से ली गई। इसके बाद एजेंटों ने विवाह की तैयारियों के नाम पर और रुपये मांगे और एक महिला के हरिद्वार आने का झांसा भी दिया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि अब एजेंट लगातार और पैसे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed