{"_id":"69e236b9880e821bf5013fa6","slug":"a-young-man-who-had-come-to-haridwar-with-his-friends-drowned-in-the-ganga-and-went-missing-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147598-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दोस्तों के साथ हरिद्वार आया युवक गंगा में डूबकर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दोस्तों के साथ हरिद्वार आया युवक गंगा में डूबकर लापता
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। देहरादून से दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने आया युवक गंगा में नहाते समय डूबकर लापता हो गया। जल पुलिस की टीमों ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
पुलिस के अनुसार, हिमांशु रुवाली (20) पुत्र गिरीश चंद निवासी खर्नस्यु, जिला नैनीताल हाल निवासी टपकेश्वर कॉलोनी जनपद देहरादून शुक्रवार को अपने चार दोस्तों के साथ हरिद्वार आया था। वह बस से यहां पहुंचा और सभी दोस्त सीधे प्रेमनगर चौक के पास घाट पर गंगा स्नान करने पहुंच गए। बताया गया कि स्नान के दौरान हिमांशु ने सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग को पार करने की कोशिश की। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गया। घटना देखते ही दोस्तों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद उसके भाई और अन्य साथियों से पुलिस ने जानकारी जुटाई। जल पुलिस को बुलाकर गंगा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका।
बताया गया कि हिमांशु देहरादून में रिलायंस शोरूम में कार्यरत था। उसने कुछ दिन पहले ही दोस्तों के साथ गंगा स्नान का प्लान बनाया था और इसके लिए शुक्रवार को छुट्टी लेकर हरिद्वार आया था। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि युवक की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X