{"_id":"6a43c09aef573694340e479f","slug":"accused-absconding-after-a-life-threatening-attack-on-an-uncle-and-nephew-arrested-haridwar-news-c-5-1-drn1027-1006861-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चाचा-भतीजा पर जानलेवा हमले में फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चाचा-भतीजा पर जानलेवा हमले में फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणसूरा गांव में चाचा-भतीजा पर फायरिंग और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी जाहिद निवासी रणसूरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना में पुलिस मुख्य आरोपी अनीश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फरार अन्य आठ आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी पुलिस ने शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के रणसूरा गांव में 13 मई को खेत से लौट रहे ग्रामीण शौकीन और युवक शमशाद पर गांव के ही लोगों ने हमला कर दिया था। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला और फायरिंग करने के साथ ही दोनों को कमरे में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा था। मामले में गुफरान की ओर से दस आरोपियों जाहिद, साजिद, राशिद, हुस्न अली, खुर्शीद, सुभान, मन्नान, आरिफ, इलियास और अनीस निवासी रणसूरा के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
14 मई को मुख्य आरोपी अनीश की गिरफ्तारी के बाद अन्य नौ आरोपी ठिकाने बदलकर फरार चल रहे थे। इसपर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू करते हुए उनके घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इस बीच एक नामजद आरोपी जाहिद के संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने सोमवार की रात एक ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।