{"_id":"6a43c06ae97c3b6cfc090976","slug":"youth-dies-after-jugaad-vehicle-overturns-haridwar-news-c-5-1-drn1027-1006860-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जुगाड़ वाहन पलटने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जुगाड़ वाहन पलटने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा बाइक से बने जुगाड़ वाहन (रेहड़ा) के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ। दुर्घटना के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को दफना दिया।
सुल्तानपुर निवासी आसिफ (25) मंगलवार सुबह बाइक से बने जुगाड़ वाहन को लेकर नगर पंचायत सुल्तानपुर से बादशाहपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मोहम्मदपुर कुल्हारी गांव के सामने लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर को देखकर वह घबरा गया और जुगाड़ से नियंत्रण खो बैठा। इससे जुगाड़ वाहन सड़क पर पलट गया। इसमें आसिफ जुगाड़ के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मार्ग से गुजर रहे लोगों ने दुर्घटना होते देखकर मौके पर जमा होना शुरू कर दिया। इस बीच किसी ग्रामीण ने आसिफ को पहचान कर मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल आसिफ को निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद परिजन शव को घर ले गए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसको सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सुल्तानपुर पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। न ही किसी प्रकार की तहरीर मिली है।