सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case will be filed against those who issue birth certificates using fake documents

Haridwar News: फर्जी दस्तावेजों से जन्म प्रमाणपत्र जारी कराने पर होगा मुकदमा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Case will be filed against those who issue birth certificates using fake documents
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला पंचायत राज अधिकारी फर्जी दस्तावेजों से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जारी जन्म प्रमाणपत्र को निरस्त करने और बहादराबाद थानाध्यक्ष से मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया है।
Trending Videos

आरोप है कि शाहीन पत्नी उस्मान व उस्मान पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी पावधोई राम रहीम कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार की ओर से अपनी पुत्री अक्षा का जन्म एक मार्च 2008 को जया मैक्सवेल हॉस्पिटल अतमालपुर बौंगला में हुआ था। जिसका जन्म प्रमाणपत्र पूर्व में जारी हुआ था, जो उन्हाेंने खोने का दावा किया था। पुत्री को आधार कार्ड अपडेट कराने में बारकोड वाला ऑनलाइन प्रमाणपत्र की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के साथ पूर्व में पांच फरवरी 2009 को हाथ से बनाए गए जन्म प्रमाणपत्र की छायाप्रति उस्मान व शाहीन के आधार व मतदाता पहचान पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न की थी। आवेदन के आधार पर इनकी पुत्री का जन्म प्रमाणपत्र को 18.02.2026 को ऑनलाइन कर इन्हें अक्षा का जन्म प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया था।
लेकिन, पिछले दिनों एक व्यक्ति की ओर से बताया गया था कि शाहीन व उस्मान की ओर से जाली जन्म प्रमाणपत्र पांच फरवरी 2009 की छायाप्रति प्रस्तुत कर धोखाधड़ी कर अपनी पुत्री का जन्म प्रमाणपत्र ऑनलाइन करवाया गया है। इस पर जया मैक्सवेल हॉस्पिटल अतमालपुर बौंगला जाकर अक्षा के अस्पताल में जन्म के संबंध में जांच की गई तो यह पाया गया कि वर्ष 2008 में यह हॉस्पिटल बना ही नहीं था। इससे स्पष्ट है कि शाहीन व उस्मान की ओर से कूटरचित दस्तावेजों से पूर्व जन्म प्रमाणपत्र की छायाप्रति प्रस्तुत की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को तत्काल शाहीन पत्नी उस्मान व उस्मान पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी पावधोई राम रहीम कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed