{"_id":"69c14f8ada98c737210c3fdb","slug":"court-cracks-down-on-fake-bails-four-accused-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146493-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कोर्ट में फर्जी जमानतियों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कोर्ट में फर्जी जमानतियों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में फर्जी जमानत दिलाने के मामले में सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार पेशेवर जमानतियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोप है कि चारों पैसे लेकर अलग-अलग मामलों में आरोपियों की जमानत कराने कोर्ट पहुंचते थे और न्यायालय को गुमराह करते थे।
पुलिस के अनुसार, 23 मार्च को एसीजेएम न्यायालय में सरकार बनाम रोशन लाल प्रकरण की सुनवाई के दौरान चार व्यक्ति अलग-अलग आरोपियों की जमानत के लिए प्रस्तुत हुए। आरोपी मुकेश कुमार उर्फ मोनू की ओर से जमानती उज्ज्वल सिंह निवासी पथरी, रोशन लाल की ओर से जमानती नरेश प्रताप बहुगुणा निवासी पथरी, नरेश निवासी सेक्टर-1 बीएचईएल, राजेश कुमार की तरफ से कमलेश निवासी पथरी हरिद्वार जमानती बने।
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि यह तथ्य सामने आया कि ये सभी व्यक्ति पेशेवर जमानती हैं। विभिन्न न्यायालयों में अलग-अलग मामलों में बार-बार जमानत लेते रहे हैं। कोर्ट में प्रस्तुत कंप्यूटर रिकॉर्ड और जांच में यह भी पाया गया कि इन्होंने अपने शपथपत्र में पूर्व में ली गई जमानतों का कोई उल्लेख नहीं किया। कोर्ट के सामने झूठा शपथपत्र प्रस्तुत किया गया। आरोपी कमलेश, उज्ज्वल सिंह, नरेश व अन्य के खिलाफ प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी को जेल भेजा जाएगा।
Trending Videos