{"_id":"69b8198057cd61ce1d05425d","slug":"despite-waiting-in-line-gas-is-still-unavailable-in-dhanpura-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-146182-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: धनपुरा में लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल रही गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: धनपुरा में लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल रही गैस
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। धनपुरा में इंडियन गैस एजेंसी पर इन दिनों ग्रामीणों की भारी भीड़ देखी जा रही है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को गैस सिलिंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, फिर भी कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
राजू चौहान व रेणु चौहान निवासी बादशाहपुर आदि ग्रामीणों का कहना है कि सुबह से ही एजेंसी के बाहर लंबी कतार लग जाती है। महिलाओं, बुजुर्गों और मजदूर वर्ग के लोगों को खासतौर पर काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोग दूर-दूर के गांवों से आते हैं लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि गैस सिलिंडर का स्टॉक पूरी तरह उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है लेकिन दूसरी तरफ धनपुरा गैस एजेंसी पर लगातार भीड़ और सिलिंडर मिलने में देरी से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि ईद का त्योहार नजदीक है, ऐसे में अगर लोगों को समय पर सिलिंडर नहीं मिला तो घरों में खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो सकती है। बहादुरपुर जट के जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, बिशनपुर के ग्राम प्रधान सन्नी कुमार, कटारपुर के पूर्व प्रधान नूतन कुमार आदि ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित विभाग और गैस एजेंसी इस समस्या पर तुरंत ध्यान दें और व्यवस्था को सुधारें, ताकि, लोगों को समय पर सिलेंडर मिल सके और त्योहार के समय किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
Trending Videos