सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   District Supply Officer conducts raids, seizes 10 domestic cylinders from shops

Haridwar News: जिलापूर्ति अधिकारी ने मारे छापे, दुकानों से मिले 10 घरेलू सिंलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 16 Mar 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
District Supply Officer conducts raids, seizes 10 domestic cylinders from shops
विज्ञापन
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर मारे गए छापे
Trending Videos

- दिनभर नोेडल अधिकारी ने स्टॉक और वितरण का लिया जायजा
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जिलापूर्ति अधिकारी की टीम ने सोमवार को जिले भर मेें छापे मारे। इस दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जा रहे 10 घेरलू सिलिंडर जब्त किए। इसकी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को प्रेषित की गई है। वहीं, रसोई गैस आपूर्ति के लिए गठित नोडल अधिकारियों की टीम पूरे दिन अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एजेंसियोंं पर पहुंचे। उन्होंने स्टॉक से लेकर वितरण प्रणाली की पूरी रिपोर्ट कंट्रोल रूम को दी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने घरेलू सिलिंडर का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में किसी भी दशा में उपयोग न हो इसके लिए जिलापूर्ति अधिकारी को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने निर्देशित किया है कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में निरंतर छापे मारकर कार्रवाई की जाए। जिलापूर्ति अधिकारी मुकेश पाल के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को जगह-जगह पहुंचकर स्थिति देखी। इसमें क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों ने 15 होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट में छापे मारे की। कुल 10 दुकानों में 10 घरेलू सिलिंडर उपयोग में पाए गए। पकड़े गए कारोबारियों में नवोदय नगर बहादराबाद में 05, तहसील भगवानपुर में 05 शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक गैस, एलपीजी और सीएनजी के कुल 41 गैस एजेंसियों की नोडल अधिकारियों ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed