{"_id":"69b82039eee0732cbd00d134","slug":"notices-issued-to-canteen-operators-within-the-maa-chandi-devi-temple-complex-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-146209-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मां चंडी देवी मंदिर परिसर में चल रही कैंटीन संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मां चंडी देवी मंदिर परिसर में चल रही कैंटीन संचालकों को नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा कैंटीनों पर छापा
- आवश्यक दस्तावेज दिखाने के दिए निर्देश
हरिद्वार। मां चंडी देवी मंदिर परिसर में चल रही कैंटीनों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से छापा मारा गया। इन्हें नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। एक कैंटीन को साफ-सफाई ठीक न मिलने पर भी नोटिस दिया गया।
सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की ओर से मां चंडी देवी मंदिर परिसर में चल रही कैंटीनों और भोजनालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मां चंडी देवी कैंटीन, शक्तिपीठ कैंटीन और चंडी देवी जूस और चाट भंडार चलता पाया गया। अंजनी मंदिर के पास स्थित कैंटीन बंद पाई गई। कैंटीनों के स्टोरेज, निर्माण स्थल और बेचने के स्थानों की जांच की गई। साफ-सफाई नहीं मिलने पर एक कैंटीन संचालकों को नोटिस जारी किया गया। सभी कैंटीन संचालकों को वन विभाग और मंदिर प्रसाशन की ओर सेे लिया गया अनापत्ति प्रमाण पत्र और अनिवार्य दस्तावेजों को प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी की ओर से दुुकानदारों के साथ बैठक भी की गई। इसमें नगर निगम क्षेत्र के कुट्टू व्यापारियों की ओर से प्रतिभाग किया गया। कुट्टू आटा बेचने के लिए सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। कहा कि मानकों के आधार पर कुट्टू आटा बेचा जाए, ताकि, व्रतियों को कुट्टू आटे के सेवन से कोई नुकसान न हो सके। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा, दिलीप जैन, पवन कुमार, सुनील अरोड़ा, राकेश कंसल, संजीव बब्बर, गौरव अरोड़ा, गगन बंसल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos