{"_id":"69ee12b1b998d6fac407b26c","slug":"district-magistrate-expresses-displeasure-over-slow-progress-of-digital-crop-survey-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-148021-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: डिजिटल क्रॉप सर्वे की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: डिजिटल क्रॉप सर्वे की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 26 Apr 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- समीक्षा बैठक में दिए एक सप्ताह में लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कृषि, उद्यान और गन्ना विकास विभाग की ओर से किसानों के खसरा-खतौनी के डिजिटल क्रॉप सर्वे की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही उन्होंने एक सप्ताह में लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।
केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ समय से पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय एनआईसी सभागार में उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि किसानों के खसरा-खतौनी के डिजिटल क्रॉप सर्वे को ऑनलाइन करने के लिए जो लक्ष्य दिया गया था उसे एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से हासिल किया जाए। निर्देश दिए कि यदि इस कार्य में किसी प्रकार की कोई ढिलाई बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि संबंधित लेखपालों को त्वरित गति से कार्य कारण के लिए निर्देशित किया जाए। उन्होंने आधार कार्ड और प्रमाण पत्रों के संबंध में कोई अनियमितता रोकने के लिए भी निर्देशित किया। कहा कि एसडीएम और तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों में सीएससी सेंटरों का निरीक्षण करें। अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई भी करें। कहा कि बरसाती सीजन से जल निकासी के लिए तैयारी कर लें। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता, अपर उप जिलाधिकारी रुड़की हर गिरि, उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी आकाश जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी जीएस भंडारी, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, तहसीलदार लक्सर दीवान सिंह राणा, तहसीलदार हरिद्वार सचिन कुमार, तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी, अपर तहसीलदार रुड़की शिवागनी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X