सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Drunk man creates ruckus in hotel room, beats operator when asked to explain

Haridwar News: होटल के कमरे में नशे में हंगामा, समझाने पर संचालक को पीटा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
Drunk man creates ruckus in hotel room, beats operator when asked to explain
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित रानीपुर मोड़ के पास एक होटल में ठहरे युवकों के हंगामा करने पर समझाने गए संचालक से मारपीट कर दी। आरोप है कि सभी युवक शराब के नशे में थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रानीपुर मोड़ स्थित होटल गेटवे गंगा होटल के संचालक अंकित कुमार पुत्र सुरेश पाल सिंह निवासी नगला पिथौरा, मुजफ्फरनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 फरवरी को निखिल निवासी गली नंबर-1, पीठ बाजार, ज्वालापुर ने कमरा बुक कराया था। उसके साथ चार-पांच अन्य युवक भी कमरे में ठहरे थे। देर रात सभी युवक शराब के नशे में कमरे के अंदर तेज आवाज में गाली-गलौज और हंगामा कर रहे थे। आरोप है कि उसने कई बार युवकों को शांत रहने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि जब वह दोबारा समझाने के लिए कमरे में गया तो युवकों ने उसे अंदर खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उसके सिर, नाक और हाथ में पहने कड़े से गंभीर चोटें आईं। सभी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed