{"_id":"69b7ee25d5b53aa3800a9913","slug":"early-morning-raids-by-team-uncovered-power-theft-at-17-locations-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146184-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: तड़के ही टीम ने मारे छापे, 17 जगहों पर पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: तड़के ही टीम ने मारे छापे, 17 जगहों पर पकड़ी बिजली चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 16 Mar 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीओ ने टीम के साथ दिनारनपुर, सुकरासा में की कार्रवाई
हरिद्वार। बिजली चोरी और बकायेदारों के खिलाफ ऊर्जा निगम की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार तड़के ही ज्वालापुर विद्युत वितरण खंड द्वितीय की टीम ने कई गांवों में छापे मारे और 17 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी। केबल जब्त करते हुए सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई।
उपखंड अधिकारी अर्चना के नेतृत्व में दिनारपुर, फुट्टा कुआ और सुखरासा गांव में टीम ने अभियान चलाया। अलग-अलग जगहों पर 17 घरों में कटिया डालकर बिजली चोरी की जाती हुई पाई गई। टीम ने कनेक्शन काटते हुए केबल को जब्त कर लिया। एसडीओ अर्चना ने बताया कि शेरसिंह, बालेरा, हरिचंद, सुदेश, आजाद, लोकेश, राजबीर, रमेश आदि के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई है। सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
Trending Videos