सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Encroachment removed from Har Ki Pauri to Bhimgoda, challans issued for 85 people

Haridwar News: हरकी पैड़ी से भीमगोडा तक हटाया अतिक्रमण, 85 के काटे चालान

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Har Ki Pauri to Bhimgoda, challans issued for 85 people
विज्ञापन
हरिद्वार। शारदीय कांवड़ मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में सोमवार को शहर कोतवाली पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। हरकी पैड़ी से लेकर भीमगोडा तक बाजार और गंगा घाटों पर हुए अतिक्रमण को हटवा दिया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले 85 लोगों के खिलाफ पुलिस अधिनियम में चालान किए गए। दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
Trending Videos

सोमवार से शारदीय कांवड़ मेले की शुरुआत हो चुकी है। अब दो से तीन दिन में मेला अपने पूरे चरम पर पहुंच जाएगा। मेले को सकुशल संपन्न कराने के साथ ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसको लेकर सोमवार को शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अलग-अलग पुलिस टीमों ने हरकी पैड़ी, जनाना घाट, सुभाष घाट और पोस्टऑफिस से भीमगोडा तक सड़क किनारे, पुलों व घाटों के आसपास हुए अतिक्रमण को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि सभी जगहों से अतिक्रमण हटाने के साथ ही कब्जे करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान किए गए। कुल 85 चालान करते हुए 21 हजार 250 रुपये जुर्माना वूसला गया है। इसके साथ ही नो-पार्किंग जोन में खड़े 15 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। लगातार अभियान चलाया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed