सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Farmers can self-register on the app to sell wheat at government centers

Haridwar News: सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसान एप पर स्वयं कर सकते हैं पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 01 Apr 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers can self-register on the app to sell wheat at government centers
विज्ञापन
- पहली बार भारत सरकार की निगरानी में होगी गेहूं की खरीदारी
Trending Videos

- गढ़वाल मंडल को मिला डेढ़ लाख क्विंटल का लक्ष्य
बसंत कुमार
हरिद्वार। इस बार सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसान स्वयं एप पर घर बैठे पंजीकरण करें। अब तक केवल केंद्रों पर किसान पंजीकरण करा सकते थे। पहली बार भारत सरकार की निगरानी में हो रही गेहूं की खरीदारी के लिए स्मार्ट पीडीएस एप पर पंजीकरण होंगे। गढ़वाल मंडल को 1.5 लाख क्विंटल गेहूं की खरीदारी का लक्ष्य दिया गया है।
अब तक राज्य सरकार की ओर से बनाए गए एप पर पंजीकरण के लिए किसानों को सरकार की ओर से बनाए गए खरीद केंद्रों पर जाकर पंजीकरण कराना होता था। पंजीकरण होने के बाद किसानों की ओर से अपना गेहूं सरकारी दरों पर बेचा जाता था। इस साल भारत सरकार के (भारत खरीद) स्मार्ट पीडीएस पर पंजीकरण किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। इसमें खास बात यह है किसानों को पंजीकरण कराने के लिए केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। किसान एप पर अपने मोबाइल, जन सेवा केंद्र (सीएससी) और खरीद केंद्र पर तैनात कर्मचारियों के सहयोग से भी पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण करने के बाद किसानों का गेहूं खरीद लिया जाएगा। खरीदारी के लिए गढ़वाल मंडल के हरिद्वार, देहरादून और पौड़ी जनपद को 1.5 लाख क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है। इन पर एक अप्रैल से 30 जून तक गेहूं की खरीदारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
पंजीकरण के लिए ये हैं जरूरी
- पंजीकरण कराने के लिए किसान का आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, भे-अभिलेखों के आधार पर बुआई के रकबा की स्पष्ट और सही जानकारी एप पर अंकित करनी होगी। पंजीकरण के बाद किसान जनपद में बनाए गए अपना गेहूं सरकारी 35 केंद्रों पर बेच सकेंगे। किसानों को बेचे गए गेहूं का 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से ऑनलाइन भुगतान कर दिया जाएगा।
----------------
किसान खरीदारी से पहले एप से पंजीकरण कर लें। किसानों का गेहूं खरीदने के लिए केंद्र तैयार कर दिए गए हैं, जिन पर किसान गेहूं बेचने के लिए व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।
प्रमोद सती, उप संभागीय विपणन अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed