फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR against woman for attempted attack with a stick

Haridwar News: डंडे से हमले की कोशिश के आरोप में महिला पर प्राथमिकी

Sun, 19 Jul 2026 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
FIR against woman for attempted attack with a stick
सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित हरिद्वार ग्रीन्स सोसाइटी में एक महिला पर गाली-गलौज कर डंडे से जानलेवा हमले का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि महिला ने पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह किया।
विज्ञापन

बलबीर सामरा निवासी हरिद्वार ग्रीन्स सोसाइटी, रोशनाबाद ने शिकायत में बताया कि 9 जुलाई की शाम करीब 7:50 बजे वह अपने टावर में लौटे और लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उसी सोसाइटी में रहने वाली अनु रीता चौधरी वहां पहुंची और उनका रास्ता रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगी। स्थिति बिगड़ती देख वह सीढ़ियों से अपने छठी मंजिल स्थित फ्लैट में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद अनु रीता चौधरी हाथ में डंडा लेकर उनके फ्लैट पर पहुंची और दरवाजे पर डंडे से वार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से दरवाजा नहीं खोला और जालीदार दरवाजे के अंदर से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। आरोप है कि घटना के बाद महिला ने स्वयं पुलिस को फोन कर झूठी सूचना देकर गुमराह करने का प्रयास किया। रात करीब 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी ली। आरोप है कि महिला पहले भी तीन-चार बार उनके साथ अभद्रता और विवाद कर चुकी है। सीओ एसपी बलूनी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed