फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sports complex locked over non-payment of salaries; councilor gets it reopened

Haridwar News: वेतन न मिलने पर खेल परिसर में लगाया ताला, पार्षद ने खुलवाया

Sun, 19 Jul 2026 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sports complex locked over non-payment of salaries; councilor gets it reopened
भूपतवाला फ्लाईओवर के नीचे हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से बनाए गए बच्चों के खेल परिसर पर सुरक्षा कर्मियों ने दो माह से वेतन न मिलने के विरोध में ताला लगा दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि एलाइंस ग्रुप की ओर से पिछले दो माह से वेतन नहीं दिया गया, जिससे उनके सामने किराया और परिवार का खर्च चलाने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पार्षद आकाश भाटी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की समस्या सुनी। उन्होंने कंपनी के फील्ड ऑफिसर से फोन पर बात की, जिसने प्राधिकरण से भुगतान लंबित होने की बात कही। पार्षद ने कर्मचारियों को विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र वेतन दिलाने का आश्वासन दिया और किसी भी कर्मचारी का शोषण न होने देने की बात कही। आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने बच्चों के हित में खेल परिसर का ताला खोल दिया। इस दौरान त्रियुगी नारायण, पप्पू, राजकुमार, अनीता, नरेंद्र सिंह, नारायण मंडल, रोहित गिरी, रवि गुप्ता, अभय त्यागी, सनी गिरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed