फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two accused absconding in a murderous attack arrested

Haridwar News: जानलेवा हमले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two accused absconding in a murderous attack arrested
सिडकुल थाना क्षेत्र में लाठी-डंडों और तलवार से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहे थे। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। अन्य की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

10 जून को सचिन निवासी ग्राम तलाई तल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल, हाल ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर सिडकुल ने तहरीर देकर बताया था कि 9 से 10 लोगों ने एक राय होकर लाठी-डंडों और तलवार से लैस होकर उसके भाई, जीजा व दोस्त पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया था। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हत्या के प्रयास सहित प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।
विज्ञापन

सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार छानबीन करते हुए शनिवार को आरोपी गजेंद्र निवासी ग्राम डुंडा खेड़ी, थाना नहटौर बिजनौर हाल हेतमपुर और कुनाल निवासी हेतमपुर, थाना सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed