सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIRs Registered in Two Cases of Presenting Fake Sureties

Haridwar News: फर्जी जमानती पेश करने के दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
FIRs Registered in Two Cases of Presenting Fake Sureties
विज्ञापन
हरिद्वार। न्यायालय में आरोपी की जमानत के दौरान फर्जी जमानती पेश करने के दो अलग-अलग मामलों में सिडकुल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों मामलों में न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय न्यायालय हरिद्वार के आदेश पर कार्रवाई की गई। पुलिस दस्तावेजों की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, न्यायालय कर्मचारी कृष्णपाल निवासी हरिद्वार की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया कि कनखल थाने में दर्ज एक फौजदारी मामले में आरोपी विकास कुमार निवासी प्रोजेक्ट कॉलोनी, पौड़ी गढ़वाल की जमानत के लिए यशपाल और विजय सिंह निवासी महाराजपुर कला, रायसी, थाना लक्सर को जमानती के रूप में प्रस्तुत किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने न्यायालय को गुमराह कर विधि विरुद्ध तरीके से फर्जी जमानती पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार एक अन्य मामले में आरोपी विकास कुमार की जमानत के दौरान मांगे राम निवासी थाना सरसावा, सहारनपुर और राजाराम उर्फ राजकुमार निवासी थाना चिलकाना, सहारनपुर को जमानती के रूप में पेश किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस मामले में भी न्यायालय में सक्षम जमानती प्रस्तुत नहीं किए गए और फर्जी तरीके से दस्तावेज लगाए गए। दोनों मामलों में न्यायालय के आदेश पर सिडकुल थाना पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed