{"_id":"69945a5736690999740d1aaf","slug":"five-people-injured-after-being-beaten-with-sticks-by-youths-in-the-wedding-procession-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145068-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बरात में आए युवकों ने लाठी-डंडों से पीटा, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बरात में आए युवकों ने लाठी-डंडों से पीटा, पांच घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बरात में आए युवकों ने मारपीट कर दी गई। आरोप है कि लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे पांच युवक घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गोवर्धन पुत्र सुदेश निवासी ग्राम संधावली, थाना मंसूरपुर, जिला मुजफ्फरनगर यूपी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बहन के बेटे की शादी में शामिल होने परिवार सहित हरिद्वार आए थे। 12 फरवरी की शाम करीब आठ बजे वह बहादराबाद से ज्वालापुर स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में आयोजित विवाह समारोह में बरात के साथ पहुंचे थे। बरात जाने के बाद कुछ युवक पंडाल में ही रुक गए थे।
आरोप है कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे दीपक और अनिकेत अपने चार-पांच साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने उन्हें और उनके बच्चों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सभी युवक फरार हो गए। घटना में अंकित, रचित, गोवर्धन, कार्तिक और पंकज को चोटें आई हैं। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos